फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power supply started from Ramganga Hydropower Station

रामगंगा जलविद्युत गृह से बिजली आपूर्ति शुरू

Sat, 22 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Power supply started from Ramganga Hydropower Station
रामगंगा जलविद्युत गृह से बिजली आपूर्ति शुरू
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना के जलविद्युत गृह की बिजली से धनतेरस से दीपावली तक क्षेत्र के अनेक नगर एवं कस्बे जगमगाते रहेंगे। कालागढ़ के रामगंगा जलविद्युत गृह से बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई।

शनिवार दोपहर से कालागढ़ के रामगगा जलविद्युत गृह से बिजली आपूर्ति दिवाली तक जारी रहेगी। इस दौरान कालागढ़ से राष्ट्रीय ग्रिड के अलावा स्थानीय फीडर रामनगर, जसपुर, अफजलगढ़ एवं शेरकोट फीडर पर बिजली दी जा रही है। रामगंगा बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि रामगंगा बांध से रामगंगा जलविद्युत ग्रह को 2000 क्यूसेक पानी की आपूर्ति बिजली बनाने की मांग पर दी जा रही है। पानी की आपूर्ति दिवाली तक जारी रहेगी। शनिवार की दोपहर से 46 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही है। उधर, उत्तराखंड जल विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अधिकारी विद्युत उत्पादन को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी टीम के साथ लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed