फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power supply stalled for three days due to transformer failure

ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप

Thu, 09 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled for three days due to transformer failure
ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी में ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने से बीते तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर की ठीक नहीं किया गया। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता को लेकर बिजली उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी हैं।

गांव निवासी असलम अंसारी, सूर्यप्रकाश शर्मा, सुशील तोमर, बाबू सिंह आदि विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव के ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले तीन दिन से गांव में अंधेरा है। बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। गर्मी से बचने के लिए हाथ से पंखे झेलने पड़ रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से पहले गांव में अचानक हाई वोल्टेज सप्लाई होने से कई घरों के विद्युत उपकरण खराब हो गए हैं। कई उपभोक्ताओं को हजारों रुपये की क्षति हुई है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं होता तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। विद्युत निगम के जेई गजेंद्र सिंह का कहना है कि विभागीय स्तर पर ट्रांसफार्मर की रोड उपलब्ध नहीं है। बाजार से खरीदकर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed