Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Potholes increase maintenance and diesel costs for roadways buses

Bijnor News: गड्ढों से रोडवेज बसों में बढ़ा मेंटीनेंस और डीजल का खर्चा

Wed, 17 Sep 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Potholes increase maintenance and diesel costs for roadways buses
बिजनौर। बरसात के बाद सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर वाहनों में मेंटीनेंस खर्चा बढ़ गया है। रोडवेज बसें भी बीते तीन महीने से ज्यादा खराब हो रही है। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज बसों में मेंटीनेंस और डीजल खर्च बढ़ गया है। बिजनौर डिपो से 145 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें निगम और अनुबंधित बसें शामिल हैं। शहर से लेकर जिले तक कई सड़कों की स्थिति बदहाल है। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। रोडवेज बसों की लीफ स्प्रिंग्स ज्यादा टूट रहे हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि बरसात के दिनों में बसें रूक-रूककर अपनी मंजिल तक पहुंची। क्योंकि, मार्गों पर गहरे गड्ढे होने से रफ्तार भी घटी। कोटद्वार-दिल्ली मार्ग पर संचालित होने वाली बसों में डीजल खर्चा अधिक बढ़ा है।
विज्ञापन

इसके अलावा नूरपुर रोड, धामपुर मार्ग भी कई किलोमीटर तक क्षतिग्रस्त है। इससे रोडवेज बसों में टूट-फूट अधिक हुई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि बसों में मेंटीनेंस और डीजल खर्चे में बढ़ोतरी हुई है। सड़क में गहरे गड्ढे होने से बस में सवार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed