{"_id":"643304effe6ac21ae209eca9","slug":"posts-of-eight-specialist-doctors-only-one-doctor-posted-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-154-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद, तैनात एक ही चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद, तैनात एक ही चिकित्सक
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी से नहीं मिल उपचार, रेफर किए जा रहे घायल
धामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती नहीं होने से यहां गंभीर हालत में पहुंचे लोगों को उपचार नहीं मिल रहा है और उन्हें यहां से रेफर कर दिया जाता है। यहां आठ चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक ही चिकित्सक तैनात है।
नगर के मेवाजट निवासी शिवम कुमार ने बताया कि शनिवार को धामपुर में सडक हादसे में उसका बाइक सवार भाई रविराज, भाभी लक्ष्मी और दो भतीजी घायल हो गई। पुलिस ने सभी चारों लोगों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनका कहना है कि वह उपचार कराने के लिए गुहार लगाते रहे। दिनेश कुमार, नरेंद्र कुमार का कहना है कि सरकारी कागजों में अस्पताल मानक के अनुरूप चल रह है। जबकि सही मायनों में मरीजों को यहां पर कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों के यहां पर आठ पद सृजित हैं। केवल एक ही विशेषज्ञ डाक्टर की तैनाती है। जबकि अन्य आठ सामान्य एमबीबीएस डाक्टर है। सीएचसी में बने ट्रामा सेंटर की भी ऐसी की स्थिति है। यहां पर नौ विशेषज्ञ डाक्टरों के पद सृजित है। जिसके सापेक्ष तीन सामान्य एमबीबीएस डाक्टरों की तैनाती है। अन्य स्टाफ के नाम पर कोई तैनाती नहीं है। सीएचसी स्टाफ से ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस माह के अंत तक जिले को मिलेंगे विशेषज्ञ डाक्टरः सीएमओ
सीएमओ विजय कुमार गोयल का कहना है कि विभाग की ओर से लखनऊ में करीब चार हजार विशेषज्ञ डाक्टरों की भर्ती हुई है। इस माह के अंत तक जिले को डाक्टरों का आवंटन होने वाला है। तभी जाकर समस्या का निदान संभव हो सकेगा। अब तक विभाग में डाक्टरों का टोटा चल रहा है।