फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Postman will deliver rakhis on Sunday too

रविवार को भी राखियों की डिलीवरी करेंगे डाकिया

Fri, 20 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Postman will deliver rakhis on Sunday too
रविवार को भी राखियों की डिलीवरी करेंगे डाकिया
विज्ञापन

बिजनौर। जिला डाक प्रशासन ने इस रविवार को भी राखियों की डिलीवरी करने की व्यवस्था की है। अफसरों के अनुसार इसके लिए जिले भर के डाकघरों के पोस्टमास्टरों को निर्देशित किया जा चुका है।

इस बार रक्षाबंधन का पर्व 22 अगस्त, रविवार को है। इस दिन जो बहनें अपने भाइयों तक नहीं पहुंच पातीं वे डाकघरों के माध्यम से ही रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट अथवा साधारण डाक से ही अपने भाइयों तक राखियां भेजती हैं। डाक विभाग बहनों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए तैयार हो गया है। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उनका मकसद हर बहन की राखी समय से उसके भाई की कलाई पर सजाना है। इसके लिए जिले भर के सभी पोस्टमास्टरों को अपने क्षेत्रों में यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं, जिससे शनिवार की देर रात या फिर रविवार सुबह तक प्राप्त होने वाली राखियों को भी संबंधित भाइयों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed