Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Poor condition of Doghat-Kandera road; commuters concerned

Baghpat News: दोघट-कंडेरा मार्ग की हालत खराब, राहगीर परेशान

Sat, 07 Nov 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Poor condition of Doghat-Kandera road; commuters concerned
पड़ताल
विज्ञापन

दोघट-कंडेरा मार्ग की हालत खराब, राहगीर परेशान
-लोगों को काफी समय से उठानी पड़ रही परेशानी, लोगों ने अफसरों से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। दोघट से मौजिजाबाद नांगल होते हुए कंडेरा मार्ग काफी समय से बदहाल है और गड्ढे होने के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मार्ग के गड्ढे भरवाने या निर्माण कराने की मांग की।
कंडेरा गांव निवासी विजय, ब्रजवीर, जितेंद्र, देवेंद्र, सचिन आदि ने बताया कि दोघट से मौजिजाबाद नांगल से होते हुए कंडेरा दोघट जाने वाली सड़क कई साल से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से भगवानपुर नांगल, मौजिजाबाद नांगल, इदरीशपुर, छछरपुर, कंडेरा समेत कई गांव जुड़े हुए हैं। बारिश होते ही वहां जलभराव हो जाता है। ऐसे में दुपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल होते रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अब गन्ने की कटाई का काम शुरू हो गया है, ऐसे में किसानों को गन्ना ढुलाई में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई बार लोक निर्माण विभाग के अफसरों से शिकायत कर सड़क का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मार्ग की हालत कई साल से खराब है। लोगों कई किलोमीटर दूर घूमकर जाना पड़ रहा है। मार्ग का निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाए। - विरेंद्र सिंह, कंडेरा
- बरसात होते ही मार्ग पर जलभराव हो जाता है। ऐसे में हादसे होने से कई लोग घायल हो चुके हैं। जल्द ही मार्ग का निर्माण कराया जाए, इससे हादसों पर अंकुश लगेगा। -देवेंद्र सिंह, कंडेरा।

वर्जन- दोघट में गेट से भगवानपुर नांगल मार्ग का प्रस्ताव चौड़ीकरण के लिए भेजा गया है। इसके अलावा मौजिजाबाद नांगल से कंडेरा तक मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - संजय सिंह, अवर अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed