{"_id":"6828de6b8788a967300b0bba","slug":"pond-land-freed-from-encroachment-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-150113-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तालाब की भूमि कब्जामुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तालाब की भूमि कब्जामुक्त कराई
Sun, 18 May 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 18 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। राजस्व विभाग की टीम ने आसफाबाद चमन-टांडा वैरागी में डेढ़ वर्षों से नदी/तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से गिराकर भूमि कब्जामुक्त कराई।
गांव आसफाबाद चमन टांडा वैरागी में खसरा नम्बर 25 नदी/तालाब की भूमि है।जिस पर वर्ष 2024 में नसीम पुत्र यामीन व बिलाल पुत्र तौफीक ने भूमि पर कब्जा करने की नियत से निर्माण कराकर वहां पर टीनशेड डाल दिया था। तालाब की भूमि पर कब्जा करने की कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम के यहां शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत बाद राजस्व विभाग की टीम ने कई बार भूमि की पैमाइश की।
भूमि को चिह्नित करते हुए कब्जेधारियों से अवैध कब्जे को हटाने की चेतावनी दी थी। इसकी कब्जेधारियों ने कोई परवाह नही की थी। चार दिन पूर्व लेखपालों की टीम मौके पर पहुंची ओर भूमि की पैमाइश कर चिह्नित कर दिया और स्वयं हटाने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद एक कब्जाधारी नसीम पुत्र यामीन ने अपना कब्जा हटाना शुरू कर दिया। दूसरे कब्जेधारी ने कब्जा हटाना गवांरा नहीं किया। लेकिन पूर्णतया कब्जा न हटाए जाने पर शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर लेखपालों की एक टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। जेसीबी द्वारा तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर भूमि कब्जामुक्त कराई।
कब्जेधारियों को पुन: कब्जा ना करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर राजस्व टीम में कानूनगो नरेश कुमार लेखपाल अनिरुद्ध चौहान, शक्ति चौधरी, रोहित पवार, जितेंद्र प्रताप, लेखपाल यशवीर सिंह आदि रहे।