फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Polling will be held in Collectorate, tight security arrangements

कलक्ट्रेट में होगा मतदान, सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त

Fri, 02 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Polling will be held in Collectorate, tight security arrangements
कलक्ट्रेट में होगा मतदान, सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त
विज्ञापन

बिजनौर। आज होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव से एक दिन पहले पूरी ताकत झोंक दी है। पिकनिक पर गए जिला पंचायत सदस्य भी लौट आए हैं। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। दोनों की नजर बाहर घूम रहे सदस्यों पर है। ये सदस्य जिस ओर गए पलड़ा उधर का ही भारी रहेगा। उधर, आज कलक्ट्रेट में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पर के लिए आज शनिवार को चुनाव होना है। भाजपा की और से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और सपा रालोद गठबंधन की और से चरणजीत कौर चुुनाव मैदान में हैं। दोनों खेमों में सदस्यों को लेकर मारामारी चल रही है। एक खेेमे में अपने पाले के सदस्यों को हरिद्वार तो दूसरे खेमे ने पंजाब में सदस्यों को रखा था। ये सदस्य पिकनिक मनाकर लौट आए हैं। पंजाब से लौटे सदस्यों में से एक सदस्य खिसककर दूसरे खेमे में चला गया है। दोनों खेमों की एक एक सदस्य पर कड़ी नजर है।
विज्ञापन

सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए दोनों प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कुछ सदस्य अब भी बाहर घूम रहे हैं। इनको अपने पाले में लाना दोनों खेमों के लिए टेढ़ी खीर है। ये सदस्य दोनों खेेेमों को साथ होने का भरोसा दिला रहे हैं। अपने पत्ते ये मतदान के दौरान ही खोलेंगे। जिधर बाहर घूमने वाले सदस्य जाएंगे, उधर का ही पलड़ा भारी रहेगा। इन सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और पार्टी के बाकी विधायकों ने चुनाव के लिए डेरा डाल दिया है। ये नेता एक एक वोट पर मंथन करने के साथ मतदान की रणनीति बनाने में जुटे हैं। चुनाव के लिए दिन भर दोनों खेमों के नेता दौड़धूप करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट डालने वाले सदस्यों को सुरक्षा दिलाई जाए
सपा रालोद गठबंधन की प्रत्याशी चरणजीत कौर ने एसपी से शिकायत की है कि विरोधी प्रत्याशी जिला पंचायत के सदस्यों को धमकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पूरी तरह सुरक्षा की जाए। प्रदर्शनी मैदान से विकास भवन की सड़क के छोटे रास्ते व सरकारी कार्यालयों, भवन पर पुलिस तैनात की जाए। ताकि सदस्य सुरक्षित रहकर अपना वोट डाल सकें। वहीं, मतदान को लेकर विकास भवन व सिविल लाइन पुलिस चौकी पर बैरियर लगाए गए हैं। दोनों जगह पुलिस तैनात रहेगी। किसी को कलक्ट्रेट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। कलक्ट्रेट के अंदर व बाहर भी पुलिस तैनात रहेगी। कलक्ट्रेट में बैरीकेडिंग की गई है। बैरीकेडिंग से ही सदस्य अपना वोट डालने जाएंगे।
इस बार नहीं मिलेगा एजेंट
इस बार चुनाव में प्रत्याशी ही एजेंट का काम करेंगे। किसी भी पार्टी को एजेंट नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर गठबंधन प्रत्याशी चरनजीत कौर ने पर्यवेक्षक को पत्र लिखकर वोटिंग और मतगणना के दौरान एजेंट और कानूनी एक्सपर्ट दिलाने की मांग की है। इसके लिए दिनभर गठबंधन के नेता भी प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करते रहे।

हमने पूरी तैयारी कर ली है। संख्या बल पूरा हो चुका है। हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं - सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष, भाजपा
मतदान के बाद पता चल जाएगा कि हम मजबूत स्थिति में हैं। जीत गठबंधन की होगी। हमारी संख्या पूरी हो रही है और बहुमत से ज्यादा सदस्य हमारे पक्ष में हैं - राशिद हुसैन, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed