{"_id":"6069f5f18ebc3e5912314819","slug":"policemen-created-a-ruckus-when-they-asked-for-food-money-nazibabad-news-mrt5330047133","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने के पैसे मांगने पर पुलिसकर्मियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने के पैसे मांगने पर पुलिसकर्मियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

नांगलसोती। नांगलसोती क्षेत्र में ढाबे पर पुलिसकर्मियों को खाना खिलाना ढाबा स्वामी को महंगा पड़ गया। खाने के पैसे मांगने पर पुलिसकर्मियों ने ढाबे पर जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मी ने ढाबा स्वामी को ढाबा बंद कराने की धमकी भी दी।
नांगल-चंदक मार्ग पर नांगल निवासी मुनिदेव कुमार का ढाबा है। ढाबा स्वामी का आरोप है कि शनिवार देर रात डायल 112 की गाड़ियों पर तैनात दो पुलिसकर्मी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों से जब खाने के पैसे मांगे तो दोनों पुलिसकर्मी आग बबूला हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों ने ढाबे पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने ढाबा स्वामी को ढाबा बंद कराने की धमकी भी दी। पुलिसकर्मियों की इस हकरत से परेशान ढाबा स्वामी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उधर, नांगल थाना प्रभारी संजय पंचाल ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मियों से वार्ता के बाद मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। डायल 112 के प्रभारी महेंद्र धोनी ने बताया कि ढाबा स्वामी की ओर से इस मामले में शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है।