फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police will strictly deal with those who disturb color

रंग में भंग डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

Sun, 13 Mar 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police will strictly deal with those who disturb color
रंग में भंग डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर/कोतवाली देहा/अफजलगढ़। रंग में भंग डालने वाले शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। शांतिभंग करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा। होली और शब-ए-बरात के चलते पुलिस तैयारियों में जुट गई है। जिले भर के थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से बात कर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।
रविवार की शाम बिजनौर शहर में होली को लेकर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। जिसमें एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम आदि शामिल रहे। इसके अलावा अलग अलग थानों में शांति समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना परिसर में आयोजित बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद जोशी ने होली के त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए कहा। इसके साथ ही जुलूस के दौरान व्यक्तियों द्वारा बैनर न फाड़ने और दुकानों के शटर न बजाने की बात कही गई है। बैठक में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह, पवन कुमार, इसरार अहमद, रमेश सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजलगढ़ कोतवाली परिसर में एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने कहा कि होली का पर्व रंगों का त्योहार है। सभी लोग त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाएं। साथ ही कहा कि अगर किसी ने रंग में भंग करने का प्रयास किया तो ऐसे शरारती तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा।सीओ सुनीता दहिया व कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने सभी समाज के लोगों से होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व एक दूसरे को सहयोग करने तथा शराब पीकर हुड़दंग न मचाने का आह्वान किया। इस मौके पर तहसीलदार कमलेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहित पुलिस स्टाफ तथा चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी, पूर्व चेयरमैन जावेद विकार, नफीस अहमद, मुफ्ती सईद, मुफ्ती महफूज मौलाना मुख्तियार, कारी निजाम, शरद कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed