{"_id":"5873d8664f1c1b1929ba93cc","slug":"police-were-engaged-in-checking-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की चेकिंग में जुटी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की चेकिंग में जुटी रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में चेकिंग के दौरान गाड़ी से झंड़ियां उतारती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद मेंं चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में अलर्ट पुलिस टीम ने कई जगहों पर वाहनों को रोककर चेकिंग की। नजीबाबाद सर्किल में सीओ के नेतृत्व में चल रहे चेकिंग अभियान का पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया।
सोमवार को सीओ रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में नजीबाबाद, जलालाबाद, मंडावली, भागूवाला, नांगल क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की गई। भागूवाला में चेकिंग के दौरान कार को रोका गया। कार चालक कार के कागजात नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस टीम ने कार को सीज कर दिया। कार के कागज लेकर आने की गुहार पर पुलिस ने चालक को छोड़ दिया। इसके अलावा कई वाहनों से राजनीतिक दलों के झंडे उतरवाए गए। उधर, नजीबाबाद-जलालाबाद के बीच आजाद चौक पर सीओ रामानंद कुुशवाहा के नेतृत्व में एसआई देवेंद्र सिंह धामा ने वाहनों की चेकिंग की। दिन भर चले अभियान में विभिन्न अनियमितताओं के चलते वाहन चालकों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही प्राइवेट वाहनों पर लगे पार्टियों के झंडे, स्टीकर, बैनर उतरवाए गए। एसपी अजय साहनी ने चेकिंग अभियान का जायजा लेते हुए अलर्ट पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई।