{"_id":"5f6e36ab8ebc3e9c0416cf09","slug":"police-went-to-shock-businessman-died-in-panic-bijnor-news-mrt5031074111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीनाः दबिश देने गई पुलिस, दहशत में कारोबारी की मौत, दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीनाः दबिश देने गई पुलिस, दहशत में कारोबारी की मौत, दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर
Sat, 26 Sep 2020 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर...
- फोटो : amar ujala
गोकशी की सूचना पर दरोगा के नेतृत्व में एक घर में दबिश देने गई पुलिस के खौफ से 54 वर्षीय मुर्गा कारोबारी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस टीम थाने लौट गई। मामले की जानकारी होने पर एसपी ने दरोगा व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे नगर के मोहल्ला लुहारी सराय निवासी मुर्गा कारोबारी अनवार अहमद के घर पर पुलिस टीम गोकशी की एक सूचना के आधार पर दबिश देने पहुंची। परिजनों का आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस टीम ने उनके घर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी घर के दरवाजे को काफी देर तक पीटते रहे। आरोप है कि पुलिस की दबिश से अनवार अहमद बुरी तरह भयभीत हो गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद एसपी ने दरोगा रोहित शर्मा व एक सिपाही अमित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा दबिश देने गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दरोगा रोहित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दी गई दबिश की उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र से तहरीर मिली है। इसमें उसने अपने पिता की मौत हार्टअटैक होने से बताया है।
सीओ प्रभात कुमार का कहना है कि मुर्गा कारोबारी पहले से ही हार्ट का मरीज था पुलिस ने जैसे ही दरवाजा पीटा तो डर के कारण उसकी मृत्यु हो गई। एसडीएम घनश्याम वर्मा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।