फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police taught the lesson of rights to women

पुलिस ने महिलाओं को पढ़ाया अधिकारों का पाठ

Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police taught the lesson of rights to women
पुलिस ने महिलाओं को पढ़ाया अधिकारों का पाठ
विज्ञापन

किरतपुर/अफजलगढ़। पुलिस की ओर से मिशन शक्ति के तहत गांव गांव कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी दी। उत्पीड़न होने की दशा में हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने की सलाह दी गई।
रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के दिशा निर्देशन में क्षेत्र के गांव बढ़ापुर सीकरी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। गांव ज्वाला चंडी एंव गांव बढ़ापुर सीकरी में भी आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मी जयमाला ने बताया कि महिलाओं को डरने की कतई आवश्यकता नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिला शोषण के खिलाफ हेल्प लाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

वहीं, अफजलगढ़ के गांव सुआवाला, मेघपुर तथा रसूलाबाद में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। इस मौके पर उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, विनीत कुमार, महिला उपनिरीक्षक काजल तथा आरक्षी आशीष, आरती, नेहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed