फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police strictures on those who prosecute in the district

जिले में गोकशी करने वालों पर पुलिस की सख्ती

Sun, 24 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police strictures on those who prosecute in the district
जिले में गोकशी करने वालों पर पुलिस की सख्ती
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में पुलिस गोकशी करने वालों पर सख्ती बरत रही है। पुलिस ने गोकशी करने वाले सात माफियाओं पर रासुका व 191 पर गैंगस्टर लगाई है। 150 से ज्यादा लोगों की संपत्ति जब्त की है। इनके दस गैंग रजिस्टर्ड किए गए है।
जिले में चोरी छिपे गोकशी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। मौका मिलते ही वह गोकशी कर रहे हैं। पुलिस के साथ हिंदू संगठनों के लोग भी नजरें जमाए हैं। पिछले दिनों हल्दौर पुलिस ने गोकशी करने के मामले में बिजनौर नगर पालिका के सभासद गुलाब अहमद समेत कई लोगों को दबोचा है। इसके बाद भी बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले चार माह में जिले की पुलिस ने गोकशी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोकशी करने में 35 अभियोग पंजीकृत हुए हैं। 142 अभियुक्तों में से 122 को सलाखों के पीछे भेजा गया है। 24 आरोप पत्र दाखिल किए गए है। दस विवेचना विचाराधीन हैं। सात गोकशी माफियाओं पर रासुका लगाई गई है साथ ही 191 पर गुंडा एक्ट लगाई गई है। गैंगस्टर के 46 मुकदमे अलग से पंजीकृत हैं। 213 के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है। 62 लोगों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली गई है। दस गैंग रजिस्टर्ड हैं। पांच माफिया अलग से पंजीकृत हैं। गोकशी से तमाम संपत्ति अर्जित करके बड़े लोग बनने वाले 150 से ज्यादा लोगों की संपत्ति भी जब्त की गई है।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि गोकशी करने वालों पर पुलिस पूरी तरह टूट रही है। ऐसा करने वाले किसी को नहीं बख्शा जाएगा। बिजनौर नगर पालिका के सभासद व उसके रिश्तेदार समेत तमाम बड़े लोगों पर रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है। जो भी इस मामले में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed