फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police stopped workers going to Sambhal Harihar Nath Temple to perform Jalabhishek

Bijnor News: पुलिस ने संभल हरिहर नाथ मंदिर जलाभिषेक करने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोका

Mon, 16 Feb 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police stopped workers going to Sambhal Harihar Nath Temple to perform Jalabhishek
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने संभल के हरिहरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे गणेश चौथ समिति के कार्यकर्ताओं को मुरादाबाद मार्ग पर रानीबाग पुलिस चौकी पास बेरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस की नोकझोंक हुई लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। कोतवाल मृदुल कुमार ने गुस्साए कार्यकर्ताओं को किसी तरह से शांत किया और पास में स्थित गन्ना समिति परिसर में स्थापित भगवान शिव के मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक किया और उनके साथ पुलिस ने जल चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

गणेश चौथ समिति केसंरक्षक विजयजैन और सहसयोजक संयम जैन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने से पुलिस की ओर से क्यों रोका जा रहा है। उनकी समझ में नहीं आ रहा है। काफी देर नोकझोंक के बाद सभी कार्यकर्ताओं की घेराबंदी कर पुलिस उन्हें रानीबाग पुलिस चौकी ले गई। कुछ देर बैठाने के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गन्ना समिति में ले लाकर उन्हें वहां पर स्थापित शिव मंदिर में जलाभिषेक कराया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस की ओर से जमानत पर छोड़ दिया गया। विजय जैन ने कहा कि संभल में हरिहरनाथ मंदिर को भगवान विष्णु का मंदिर माना जाता है, लेकिन अब यहां एक मस्जिद बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से यहां हिंदू संगठन जल चढ़ाने व पूजा अर्चना करने की मांग करते आ रहे हैं। हिंदुओं को यहां पूजा अर्चना व जल चढ़ाने से रोका जाता है। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ सावन माह में हरिहर मंदिर पर जल चढ़ाएंगे। उन्होंने सरकार से हरिहर मंदिर का ताला खुलवाने और मंदिर को पुनः मुक्त कराकर पूजा अर्चना शुरू कराने की मांग की। इस मौके पर वीरेंद्र कारीगर, अक्षत रस्तोगी, पुष्पेंद्र सैनी, पवन सैनी, अजय राजपूत, अंकित ठाकुर, यश शर्मा, अन्नू वर्मा, सतेंद्र फलोदी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed