फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police stopped the construction being done at Ram's crossroads

राम के चौराहे पर हो रहे निर्माण को पुलिस ने रुकवाया

Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the construction being done at Ram's crossroads
बिजनौर में राम के चौराहे के पार्क में झंडा लगाने के किया गया निर्माण। - फोटो : BIJNOR
राम के चौराहे पर हो रहे निर्माण को पुलिस ने रुकवाया
विज्ञापन

बिजनौर। राम के चौराहे पर किए जा रहे निर्माण को मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रुकवा दिया। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया। दरअसल मूर्ति स्थापित किए जाने की आशंका लेकर पुलिस में शिकायत की गई थी, हालांकि मौके पर झंडे के चबूतरे का निर्माण होता मिला।

बुधवार को राम के चौराहे पर हो रहे निर्माण का विरोध जताते हुए किसी ने पुलिस को खबर दी। आशंका जाहिर की गई कि यहां मूर्ति स्थापित की जा सकती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण को रुकवा दिया। मौके पर गोलाकार चबूतरे का निर्माण किया जा रहा था। निर्माण करने वालों ने बताया कि झंडा लगाने के लिए चबूतरा जर्जर हो गया, जिसका फिर से निर्माण किया जा रहा है। भाजपा नेता नीरज विश्नोई ने बताया कि राम के चौराहे पर हर साल झंडा फहराया जाता है। चबूतरे की मरम्मत कराई जा रही थी। विवाद न हो इसलिए झंडे के चबूतरे का निर्माण रोक दिया गया। पुलिस के अनुसार चौराहे पर झंडा लगाने के लिए चबूतरा बनाया जा रहा है, अनुमति नहीं होने के कारण निर्माण को फिलहाल रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed