फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police shut down Bhandara

पुलिस ने भंडारा बंद कराया

Sun, 17 May 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Police shut down Bhandara
पुलिस ने भंडारा बंद कराया
विज्ञापन

हल्दौर। गांव मलकपुर-शादीपुर निवासी कुछ ग्रामीणों ने बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित रुस्तमपुर चौराहे से होकर अपने घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए भंडारे की व्यवस्था की थी। ग्रामीण प्रवासी मजदूरों को रविवार सुबह करीब दस बजे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खाने के पैकेट बांट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आयोजकों से भंडारे के आयोजन के संबंध में प्रशासनिक अनुमति पत्र मांगा। ग्रामीण इस संबंध में पुलिस को अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। पुलिस ने ग्रामीणों से भंडारे का आयोजन बंद करा दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ मजदूर भोजन के पैकेट लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। अम्हेड़ा चौकी प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के क्षेत्र में भंडारे का आयोजन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed