{"_id":"65bd25099816a67735011fb8","slug":"police-remained-alert-in-the-district-regarding-gyanvapi-issue-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-118530-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ज्ञानवापी मसले को लेकर जिले में अलर्ट रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ज्ञानवापी मसले को लेकर जिले में अलर्ट रही पुलिस
विज्ञापन
-जिले को सेक्टर में बांट कर तैनात की गई थी पुलिस फोर्स
-जुमे की नमाज के चलते मस्जिदों के आस पास तैनात रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नहटौर/अफजलगढ़। वाराणासी में चल रहे ज्ञानवापी मामले को लेकर जिले में भी पुलिस अलर्ट मोड पर रही। जुमे की नमाज की वजह से मस्जिदों के आस पास पुलिस तैनात रही। मिश्रित आबादी में भी पुलिस ने लगातार गश्त की और संदिग्धों पर नजर रखी। वहीं बॉर्डर से लेकर जिले में अन्य जगहों पर भी बैरियर लगाकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
शुक्रवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने निर्देश पर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने शहर में पुलिस बल के साथ गश्त की। जामा मस्जिद के पास सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल जुमे की नमाज होने के बाद तक डेरा डाले रहे। नूरपुर क्षेत्र में एएसपी देहात राम अर्ज की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने संदिग्धों पर नजर रखी और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त की। नमाज के होने तक उच्चाधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे।
नहटौर में एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। इस अवसर पर कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा, एसएसआई कुलजीत सिंह, कस्बा इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह, एसआई फिरोज खान, ब्रजराज सिंह, का.नवीन कुमार, राहुल आदि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में नमाज शांति पूर्वक सम्पन्न हो गई है। किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अफजलगढ़ की जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों पर नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर सीओ अर्चना सिंह तथा कोतवाल राजकुमार सरोज पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद सहित मरकज मस्जिद, बेलवाली मस्जिद, नगरपालिका के समीप स्थित मस्जिद, अली मस्जिद व मंझोली मस्जिदो सहित अन्य मस्जिदों पर पहुंचे और नजर बनाए रखी। पुलिस की निगरानी में नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।