{"_id":"6477917eb5b2cc09fe06d9fa","slug":"police-reached-the-thief-following-the-fingerprints-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-4187-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पंजों के निशान का पीछा कर चोर तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पंजों के निशान का पीछा कर चोर तक पहुंची पुलिस
Wed, 31 May 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 31 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
फाेटो समाचार
हीमपुर दीपा। बेहद शातिर अंदाज में चोर ने चोरी को अंजाम तो दिया, लेकिन पंजों के निशान से पकड़ में आ गया। क्षेत्र के गांव गंधौर निवासी धर्मेंद्र सिंह का परिवार मंगलवार रात को सोया हुआ था। रात में लगभग दो बजे उसकी पत्नी किरन की नींद टूटी तो उसने देखा की कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। उसने पास सो रही अपनी सास को उठाया और देखा कमरे का सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था। अलमारी में रखे गहने और मोबाइल फोन आदि गायब थे। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। तभी पुलिस टीम को घर के पीछे पंजों के निशान बने दिखाई दिए। पुलिस इनके सहारे एक बाग में पहुंच गई। बाग में नलकूप के पास से आगे निशान नहीं मिले। तभी पुलिस को यकीन हो गया कि चोर इस बाग से आगे नहीं गया है। जहां पर बाग की रखवाली कर रहे ऊमर पुत्र आरिफ निवासी रवाना से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चोरी कबूल कर ली और चोरी किया गया सामान भी बरामद करा दिया।