फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police post and inspector suspended on recovery, four including inspector arrested

वसूली पर पुलिस चौकी और इंस्पेक्टर निलंबित, दरोगा सहित चार गिरफ्तार

Fri, 09 Apr 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police post and inspector suspended on recovery, four including inspector arrested
वसूली पर पुलिस चौकी और इंस्पेक्टर निलंबित, दरोगा सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। डीआईजी मुरादाबाद ने पुलिस की एक टीम के साथ जाफराबाद पुलिस चौकी पर छापा मारा और रंगे हाथ वाहनों से अवैध वसूली कर रहे दरोगा रामेश्वर सिंह और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। वसूली करते रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक ट्रक में सब्जी रखकर उसे पास कराया गया था। डीआईजी के निर्देश पूरी पुलिस चौकी और नजीबाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
डीआईजी कार्यालय में तैनात निरीक्षक राहुल कुमार सिंह की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दरोगा के अलावा गिरफ्तार किए गए लोगों में नजीबाबाद के जाब्तागंज निवासी सचिन शर्मा, जाब्तागंज के ही मो.शाकिर और सालमाबाद बिजनौर के हर्षवर्धन शामिल हैं। इनसे दरोगा और पुलिसकर्मी वसूली करा रहे थे। इनके पास से वसूली गई रकम 8940 रुपये और दरोगा के पर्स से 17510 रुपये बरामद किए गए हैं। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने दरोगा रामेश्वर सिंह, सिपाही जफरूद्दीन, आशीष कुमार को निलंबित कर दिया। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर को जाफराबाद पुलिस चौकी पर अवैध वसूली की शिकायत मिली थी, जिस पर उन्होंने निरीक्षक राहुल कुमार सिंह के साथ एक टीम पुलिस चौकी पर भेजी थी।
विज्ञापन

गोपनीय सूचना मिली थी कि बिजनौर जनपद की जाफराबाद पुलिस चौकी पर वाहन चालकों से अवैध वसूली की जाती है। मैंने अपने स्तर से जांच के लिए टीम बनाई थी। मैं अपनी टीम लेकर मौके पर गया। ट्रक में सब्जी रखकर चौकी से पास कराई तो पुलिस कर्मियों ने रुपये मांगे। तभी मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज और तीन प्राइवेट लोगों को पकड़ लिया गया। दो पुलिस कर्मी कुछ देर पहले ही वहां से निकले थे। चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी नाजीबाबाद और दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शलभ माथुर, डीआईजी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed