फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police picket will soon be made at Azad Chowk

एसपी ने किया पुलिस पिकेट क्षेत्र का निरीक्षण

Thu, 17 Dec 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police picket will soon be made at Azad Chowk
आजाद चौक पर जल्द बनेगी पुलिस पिकेट
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। जलालाबाद फ्लाईओवर के निकट आजाद चौक पर जल्द पुलिस पिकेट की स्थापना की जाएगी। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने आजाद चौक, मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र और सबलगढ़ गोशाला क्षेत्र में पुलिस पिकेट क्षेत्र का निरीक्षण किया।
एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने एसडीएम बृजेश कुमार सिंह के साथ नजीबाबाद नगर क्षेत्र से जुड़े आजाद चौक का निरीक्षण किया। एसपी ने प्रशासन द्वारा पुलिस पिकेट के लिए चिह्नित भूमि को देखा। उन्होंने थाना प्रभारी संजय शर्मा और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आजाद चौक पर जल्द पुलिस पिकेट स्थापित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आजाद चौक पर 24 घंटे मेरठ-पौड़ी और हरिद्वार क्षेत्र को जाने वाले वाहनों का आवागमन रहता है। हालांकि आजाद चौक से करीब 300 मीटर की दूरी पर जलालाबाद पुलिस चौकी है। लेकिन वह हाइवे से काफी अलग होने के कारण अपराध नियंत्रण की दृष्टि से एसपी ने आजाद चौक पर पुलिस पिकेट बनाने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार मार्ग पर मोटा महादेव मंदिर और सबलगढ़ क्षेत्र में भी जल्द पुलिस पिकेट स्थापित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed