फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police officers arrive at the doorstep of the needy with sweets and crackers

Bijnor News: जरुरमंदों की चौखट पर मिठाई और पटाखे लेकर पहुंचे पुलिस अफसर

Sat, 11 Nov 2023 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Police officers arrive at the doorstep of the needy with sweets and crackers
नजीबाबाद की मलिन बस्ती में मिठाई बांटते सीओ गजेंद्र पाल सिंह।
- जिलेभर में अलग अलग जगहों पर पुलिस की ओर दिए गए उपहार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। खास से लेकर आम तक हर परिवार दीपावाली मनाने में जुटा है। मगर जरुरतमंदों का यह त्योहार फीका न रह जाए, इसके लिए पुलिस महकमे ने भी एक प्रयास किया। जिलेभर में अलग अलग जगहों पर पुलिस अफसरों ने जरुरतमंदों के घर पहुंचकर मिठाई और पटाखों का वितरण किया।
शनिवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने आदर्श महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर वहां पर रह रहे बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को मिष्ठान, फल, उपहार, पटाखे आदि वितरित किए। इसके साथ ही विदुर कुटी के वृद्ध आश्रम में भी इन अफसरों ने उपहार दिए। एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ चांदपुर सर्वम सिंह ने नूरपुर के सैनी पुरम में बच्चों को मिष्ठान और आतिशबाजी वितरित की।
विज्ञापन

उधर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने धामपुर क्षेत्र के कुष्ठ रोगी आश्रम में पहुंचकर मिष्ठान, फल-फूल व उपहार आदि वितरित किए। सीओ अफजलगढ़ शुभ सूचित और थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह कलंदर गढी में मिठाई और पटाखे वितरित किए। सीओ नजीबाबाद गजेंद्र सिंह ने मौहल्ला जाब्तागंज में जरुरतमंदों को उपहार दिए। सीओ नगीना संग्राम सिंह ने बढ़ापुर में बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed