फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police laid a trap in search of miscreants

बवालियों की तलाश में पुलिस ने बिछाया जाल

Wed, 01 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police laid a trap in search of miscreants
उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने बिछाया जाल
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश में जाल बिछा दिया है। उपद्रवियों को ढूंढने के लिए पुलिस उनके रिश्तेदार व परिजनों का रिकार्ड भी खंगाल रही है। राजद्रोह में अब तक 250 लोग जिले में चिह्नित किए गए हैं। इन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं।
गत 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद जिले में उपद्रव मचाया गया था। बिजनौर में सड़कों पर जमकर उपद्रव मचाया। तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। सड़क पर खड़े वाहनों, दुकानों पर पत्थर बरसाकर उनके शीशे तोड़ दिए। नहटौर में भी खूब उपद्रव मचाया गया। नहटौर में गोली लगने से सुलेमान व अनस की मौत हुई। गोली लगने से आठ पुलिसकर्मी सहित कई घायल हुए थे। तमाम लोगों के खिलाफ बिजनौर, नहटौर व बाकी थानों में भी रिपोर्ट दर्ज हुईं।
विज्ञापन

पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान के लिए बिजनौर व नहटौर में पोस्टर भी लगवाए हैं। आरोपियों में जावेद आफताब, डाक्टर फुरकान महरबान व आदिल पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए हैं। अधिकांश आरोपी भूमिगत हो गए हैं। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि अब तक 250 लोगों को चिह्नित किया गया है। बाकी लोगों को चिह्नित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed