{"_id":"649340ba31a12382a4098686","slug":"police-is-not-getting-clue-in-tube-well-operator-murder-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-5516-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नलकूप ऑपरेटर हत्याकांड में पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नलकूप ऑपरेटर हत्याकांड में पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग
Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
- संदिग्धों की तलाश में कई जगहों पर दबिश, पड़ताल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगर पालिका के नलकूप ऑपरेटर की हत्या में फिलहाल पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिल रहा है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन हत्याकांड को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।
बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। नलकूप ऑपरेटर की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। बता दें कि मंगलवार की सुबह मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर किरतपुर के बीच सड़क किनारे शव पड़ा मिला था, जिसकी शनाख्त बिजनौर नगर पालिका के नलकूप ऑपरेटर लेखराज (55) निवासी रविदास नगर के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया ही हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिए जाने की बात साफ हो गई थी, मामले में मृतक के बेटे की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान ही सोमवार की शाम से ही नलकूप ऑपरेटर लापता हो गया था।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। लेखराज के फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके साथ ही विवाद और लेनदेन पर भी पुलिस की जांच की सुई टिकी हुई है। हालांकि पुलिस ने मंगलवार की शाम से ही रातभर इस मामले में पूरी माथापच्ची की, लेकिन कुछ खास नहीं मिल पाया। शहर कोतवाली पुलिस नलकूप ऑपरेटर हत्याकांड में खाली हाथ है। सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि लेखराज हत्याकांड में कई जगहों पर दबिश देकर संदिग्धों से पूछताछ की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।