{"_id":"6887c54c8622b43fa5098734","slug":"police-is-looking-for-maulana-in-the-case-of-converting-religion-and-getting-married-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-156093-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धर्म बदलवाकर निकाह कराने के मामले में मौलाना की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धर्म बदलवाकर निकाह कराने के मामले में मौलाना की तलाश में पुलिस
Tue, 29 Jul 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। हिंदू महिला धर्म बदलवाकर निकाह करने और फिर किडनी का सौदा करने के मामले में पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। उधर पुलिस निकाह पढ़वाने वाले मौलाना समेत अन्य पांच आरोपियों की तलाश में लगी है। हालांकि इस मामले में मुख्य आरोपी कपड़ा व्यापारी समेत पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
पीड़िता आराध्या ने शनिवार की देर रात शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दस महीने पहले मोहम्मद तारिक मंसूरी की कपड़े की दुकान उसके पति ने काम करने के लिए छोड़ा। आरोप है कि कपड़ा कारोबारी ने नशा सुंघाकर 23 फरवरी 2025 को उसे बुरका पहना दिया और इसके बाद निकाह पढ़वा दिया गया। धर्म और नाम बदलते हुए आराध्या से आयशा किया गया। आरोप था कि निकाह करने के बाद उसका गुर्दा बेचने की कोशिश की गई। किडनी बेचने के लिए दिल्ली और ऋषिकेश के अस्पताल में ले जाया गया। किडनी बेचने का विरोध करने पर जहर देकर मारने का प्रयास हुआ। पुलिस ने इस मामले में रविवार को मो. तारिक मंसूरी निवासी गांव तिसोतरा, उसकी पत्नी नसरीन, रिश्तेदार नदीम, अमन और अयान को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें कोर्ट जेल भेज चुकी है। जबकि रेशमा, अदनान, महराज, संदीप और फहीम की तलाश की जा रही है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने जगह जगह दबिश दी। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए गए हैं। उधर मौलाना समेत अन्य पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है।