{"_id":"5debe8ab8ebc3e1ba06c9d08","slug":"police-entrusted-with-the-responsibility-of-installing-reflectors-in-vehicles-bijnor-news-mrt457567164","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने की पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने की पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस व प्रशासन ने सर्दियों में सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए छोटे व बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने सर्दियों में सड़क हादसों पर लगाम कसने की तैयारी शुरू कर दी है। सर्दियों में कोहरा छाने पर रात में शुगर मिल पर गन्ना लेकर जाने वाले ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक व भैंसा बुग्गी दिखाई नहीं देते। इस वजह से हादसे होते रहते हैं। कई बार कोहरे में किसान अपने वाहन को सड़क किनारे लगा कर सो जाते हैं। अन्य चालकों को ये वाहन नजर नहीं आते। डीएम रमाकांत पांडेय ने पहले ही जिले भर की शुगर मिलों को मिलों में गन्ना लेने आने वाले वाहनों के साथ अन्य वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए हैं।
कोहरे में हादसों को रोकने के लिए अब एसपी संजीव त्यागी ने भी जिले की पुलिस को रात में दौड़ने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में सामाजिक संगठनों की मदद लेने को भी कहा है। एसपी ने कहा कि कोहरे में बिना रिफ्लेक्टर लगा कोई वाहन निकलता नजर नहीं आए। ताकि हादसे से बचा जा सके। छोटे व बड़े सभी वाहनों पर से रिफ्लेक्टर लगाए जाए। एसपी के मुताबिक जिले की पुलिस को भी इस काम में लगाया गया है। पुलिस को भी रिफ्लेक्टर लगवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।