{"_id":"6add05aa67403d344b0b3fb0","slug":"police-challaned-three-accused-in-vipins-murder-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-193820-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विपिन की हत्या में पुलिस ने किया तीन आरोपियों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विपिन की हत्या में पुलिस ने किया तीन आरोपियों का चालान
विज्ञापन
धामपुर। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर में 32 वर्षीय विपिन हत्याकांड में गांव के तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है। अभी दो अन्य नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनमें एक महिला शामिल है।
थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर निवासी मृतक की मां गजरो देवी ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ विपिन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाकर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों में अश्वनी प्रजापति, डॉ. विजेंद्र प्रजापति, खुशहाल पाल को गिरफ्तार कर चालान किया है जबकि अश्वनी प्रजापति की पत्नी प्रियंका और डॉ. विजेंद्र का बड़ा भाई डॉ. खूब सिंह उर्फ सोनू फरार हैं। अश्वनी प्रजापति परचून की दुकान चलाता है जबकि खूब सिंह प्रजापति और उनका भाई विजेंद्र दांत के डॉक्टर हैं। विजेंद्र भूतपुरी में प्रैक्टिस करते हैं जबकि सोनू प्रजापति गांव सुहागपुर में ही प्रैक्टिस करते हैं।
प्राथमिकी के अनुसार, 21 अक्तूबर की रात विपिन और उसका साथी गजराम रामायण प्रोजेक्टर देख घर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने अश्वनी प्रजापति की दुकान से बीड़ी और माचिस खरीदी। खुले पैसे नहीं होने पर विपिन ने दुकानदार को 500 का नोट दिया। इस पर दुकानदार बिगड़ गया और खुले पैसों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख विपिन का साथी गजराम भाग गया। अश्वनी प्रजापति, उसकी पत्नी प्रियंका, खूब सिंह प्रजापति, विजेंद्र सिंह प्रजापति और खुशहाल पाल ने विपिन को लाठी-डंडों से मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब अंतिम संस्कार से पहले शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी अश्वनी, विजेंद्र और खुशहाल को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान किया। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस में मृतक की मां गजरो देवी की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।