फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police busted the fraud in Bijnor and arrested the accused with 47 stamps

बिजनौर में बड़ा खेल उजागर: तय दाम में लग रही थी फर्जी मोहर, 15 थानों समेत अफसरों की 47 मोहरें बरामद

Sat, 25 Mar 2023 07:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Mar 2023 07:46 PM IST
सार

बिजनौर जिले में बड़ा खेल उजागर हुआ है। पुलिस ने आरोपी को 47 मोहरों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले में फर्जी मोहरों के जरिए बड़ा खेल कर रहा था।

विज्ञापन
Police busted the fraud in Bijnor and arrested the accused with 47 stamps
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में थानेदार-तहसीलदार या फिर कोई अन्य अधिकारी, इनकी मोहर तय दाम में फर्जी तरीके से लग रही थी। कागजों को फर्जी तस्दीक करने के इस खेल की पोल पुलिस ने खोल दी है। फर्जी मोहर लगाकर तस्दीक करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 47 मोहर बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पकड़े गए आरोपी जगदीश छाबड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान किया। आरोपी बिजनौर शहर का ही रहने वाला है। जोकि कचहरी के आस पास घूमता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाई-बहन मर्डर केस: पूर्व पार्षद के खुले ऐसे राज, पुलिस अफसर भी हैरान, देशद्रोह का आरोपी रहा है सऊद
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा राजेंद्र राणा ने बताया कि उक्त आरोपी एक हजार रुपये में जमानत फर्जी तरीके से तस्दीक कर देता था। जमानत तस्दीक के लिए कागज थाने में ही नहीं पहुंचते थे। वहीं फर्जी जमीन, फर्जी जमानती और अन्य कागज भी तस्दीक हो रहे थे। आरोपी के पास से 18 मोहर ऐसी मिली हैं, जोकि शादी के प्रमाण पत्रों पर लगती हैं। राजस्व विभाग से संबंधित 15 मोहर, अलग-अलग थानों की 14 मोहर भी बरामद की गई हैं। कुल 47 मोहर बरामद हुई हैं। इतना ही नहीं आसपास के जनपदों के अधिकारियों की भी मोहर मिली हैं। 

यह भी पढ़ें: पूर्व पार्षद के प्यार में हुई अंधी: तड़पते रहे जिगर के टुकड़े... पर हत्या होते देखती रही मां, नहीं पसीजा दिल

शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed