फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police bike gang of robbers arrested

पुलिस ने बाइक लुटेरों का गैंग दबोचा

Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police bike gang of robbers arrested
बिजनौर में पकड़े गए आरोपी व उनसे बरामद बाइकें। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस ने बाइक लुटेरों के एक गैंग मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। गैंग में पांच हजार रुपये का एक इनामी बदमाश भी शामिल है। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों से चोरी व लूट की आठ बाइक व असलाह बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी अजय साहनी के मुताबिक पुलिस टीम विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने के साथ इनामी बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मंडावर रोड पर मुठभेड़ के दौरान बिजनौर के गांव राम बाग घेर निवासी शुभम, मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी आशु व गांव धर्मनगरी निवासी सोहित को चोरी की आठ बाइकों के साथ दबोचा है। पकड़े गए गैंग से तीन तमंचे व कारतूस भी मिले हैं। गैंग का सरगना शुभम है। 2016 में उसे बिजनौर पुलिस ने जेल भेजा था। शुभम से चोरी की 18 बाइकें बरामद हुई थीं। एक माह पहले ही शुभम जेल से बाहर आया था। तभी से शुभम बाइक चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। शुभम का गैंग बिजनौर के अलावा, हरिद्वार, अमरोहा, मेरठ में भी सक्रिय है। एसपी ने गैंग को पकड़ने वाली टीम में शामिल शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम, उपनिरीक्षक राजेश कांबोज और स्वॉट टीम में तैनात दरोगा वीरेंद्र सिंह, फतेह सिंह समेत पूरी टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

वहीं चांदपुर  में फीना रोड पर एक ही रात में दो कारखानों और एक दुकान से चोरों ने तीस हजार की नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। फीना रोड पर मकसूद सैफी का लोहे के स्क्रैप का कारखाना है। बृहस्पतिवार रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस आए और कारखाने में रखा बैट्रा, स्क्रैप चोरी कर ले गए। करीब बीस हजार का नुकसान बताया जा रहा है। इसी रोड पर आमिर के लोहे के कारखाने से चोर तीन ग्राइंडर, दो मोटर और लोहे का स्क्रैप चोरी कर ले गए। आमिर ने बताया कि करीब 80 हजार का नुकसान हो गया है। तीसरी घटना इसी रोड पर स्थित मोहम्मद शाकिर की कन्फैक्शनरी की दुकान है। दुकान के पीछे घेर है। चोरों ने घेर में घुसकर दुकान की खिड़की तोड़ ली तथा दुकान से तीस हजार की नगदी, वीडियो कैमरा, सिगरेट आदि सामान चोरी की ले गए। करीब चालीस हजार का नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed