{"_id":"5a832b584f1c1b805a8b9a79","slug":"police-behave-like-a-friend-ig","type":"story","status":"publish","title_hn":"मित्र की तरह व्यवहार करे पुलिस : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मित्र की तरह व्यवहार करे पुलिस : आईजी
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में थाने का निरीक्षण करते आईजी वीके िसंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में आईजी मुरादाबाद वीके सिंह ने कहा है कि पुलिस एक मित्र की तरह काम करे। उन्होंने कहा कि हर किसी को सम्मान मिलना चाहिए। पुलिस जिले भर में सम्मान गोष्ठी करके लोगों से संवाद स्थापित करेगी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आईजी ने कहा कि पुलिस अब हर किसी को एक ही डंडे से नहीं हांक सकती है। पुलिस को ऐसे मामले में फर्क करके आक्रामक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। मारपीट के मामले में पुलिस को खुद पता करना होगा कि आक्रामक पक्ष कौन है। आईजी ने कहा कि पुलिस को आम लोगों के साथ संवाद स्थापित करना होगा। जनता के सहयोग के बिना पुलिस कुछ नहीं कर सकती हैं। कहा कि महाशिवरात्रि पर पूरे परिक्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं कि कहीं कोई घटना न हो पाए। संभल और बिजनौर की गिनती संवेदनशील जिलों में होती है। पुलिस को जिले के सभी कस्बों में संवाद गोष्ठी करने के निर्देश दिए हैं। गोष्ठी में खास लोगों को जोड़ा जाएगा।
आईजी ने कहा कि दरोगा सहजोर मलिक हत्या में पुलिस गहराई से जांच कर रही है। एक संदिग्ध व्यक्ति के खून का नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इस हत्या में करीब 700 लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। इससे पूर्व पुलिस अफसरों की बैठक में उन्होंने पुलिस से आम जन का सम्मान करने की हिदायत दी। कहा कि पुलिस ऐसा काम करें कि उसकी छवि पर कोई दाग न आए। इस मौके पर एसपी प्रभाकर चौधरी समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिजनौर के लोगों से है उन्हें लगाव
आईजी वीके सिंह ने बिजनौर जिले के लोगों की जमकर तारीफ की कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे है। लोगों से उन्हें बेहद लगाव है। आईजी बिजनौर की धरती से जुड़े महात्मा विदुर व कवि दुष्यंत का जिक्र करना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि बिजनौर के लोग बड़े से बड़े विवाद को खुद ही आपस में निपटा लेते हैं। आई जी 15 साल पहले बिजनौर में एसपी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन