{"_id":"5e370c238ebc3e4b0d6bdf94","slug":"police-beaten-stoned-at-the-information-of-assault-bijnor-news-mrt4669118100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की सूचना पर गई पुलिस को पीटा, पथराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की सूचना पर गई पुलिस को पीटा, पथराव किया
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। बढ़ापुर थाने के रामगंगा नदी खादर क्षेत्र के गांव चंपतपुर चकला में मारपीट की सूचना पर पहुंची अफजलगढ़ थाने की डायल 112 की पुलिस के साथ कुछ गांव वालों ने जमकर मारपीट की व पथराव किया। पीआरवी 2459 पर तैनात हेड कांस्टेबल की ओर से इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है।
अफजलगढ़ थाने के डायल 112 की पीआरवी 2459 पर तैनात हैड कांस्टेबिल अजीत सिंह के मुताबिक रविवार को वह पुलिसकर्मी सन्नी मलिक एवं अनुज कुमार के साथ डायल 112 पर ड्यूटी पर थे। बढ़ापुर थाने के ग्राम चंपतपुरपुर चकला निवासी जागीर सिंह ने सूचना दी कि गांव में मारपीट हो रही है। घायल मलकीत सिंह को एंबुलेंस की आवश्यकता है। पीआरवी 2459 घटनास्थल पर पहुंची तो बढ़ापुर थाने के सिपाही शहंशाह, दिनेश कुमार एवं एक अन्य भी वहां पहुंच गए। चंपतपुर चकला निवासी जागीर सिंह एवं गुरमेज सिंह के बीच झगड़ा हो रहा था। पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर झगड़ा रोकने का प्रयास किया तो गुरमेज सिंह, जागीर सिंह एवं कश्मीर सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच तथा मारपीट की। इन लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इस मामले में अफजलगढ़ थाने की पीआरवी 2459 पर तैनात हैड कांस्टेबल अजित सिंह की ओर से ग्राम चंपतपुर चकला निवासी कश्मीर सिंह, जंगीर सिंह एवं गुरमेज सिंह के विरुद्ध पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने में बढ़ापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गुरमेज एवं जागीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कश्मीर सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाशंकर सक्सेना ने घटना की पुष्टि की है।