{"_id":"68d6da010ebf32f223005b36","slug":"police-arrested-a-cow-slaughter-accused-carrying-a-reward-of-25000-rupees-in-an-encounter-bijnor-news-c-27-1-bij1002-161239-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी, 25 हजार के इनामी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी, 25 हजार के इनामी को पकड़ा
Sat, 27 Sep 2025 07:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर। पुलिस ने गांव तख्तपुर में मंगलवार को खेत में मिले गोवंशीय अवशेष के मामले में घटना में आरोपी हिस्ट्रीशीटर 25 हजार रुपये का इनामी अजीम उर्फ छंग्गा को पकड़ लिया है।
बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि गोकशी की घटना में आरोपी अजीम उर्फ छंग्गा बाइक से अपने गांव रसूलपुर नंगला जा रहा है। बास्टा-महबूल्लापुर ढाकी मार्ग पर चलाए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, घायल आरोपी को पुलिस ने पकड़कर सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया।
पुलिस पूछताछ में अजीम ने बताया कि वह अपने साथियों शमीम, वसीम, शहजाद, भूल्लन के साथ मिलकर कुछ संरक्षित पशुओं को पकड़कर उनका वध कर मांस बेचकर अवैध लाभ उठाते हैं। सोमवार मंगलवार की रात भी गांव तख्तपुर के जंगल में गाेवध किया था और अवशेष खेत में फेंक दिए थे।
विज्ञापन
मांस को रफाकत व रियासत नामक कारोबारियों को दुकानों पर बेच दिया गया था। पुलिस आरोपी शहजाद व भूल्लन को पहले ही पकड़कर कोर्ट में पेश कर चुकी है। पुलिस को आरोपी के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस 315 बोर, एक खोखा व एक बिना नंबर की बाइक मिली है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक ने बताया कि अजीम उर्फ छंग्गा के विरुद्ध पहले से ही 17 मुकदमें पंजीकृत हैं, वह चांदपुर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शेष आरोपियों को भी शीघ्र पकड़ा जाएगा।