फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police and BJP workers are furious

पुलिस, भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police and BJP workers are furious
पुलिस, भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
विज्ञापन

नूरपुर। विवादित भूमि पर पार्क का निर्माण करा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई। विवाद की जानकारी पर मौके पर पहुंचे एसडीएम के समक्ष वार्ता के बाद सभी पक्ष उक्त भूमि पर पार्क बनाने को राजी हो गए।

चांदपुर रोड पर झंडा चौक के पास स्थित एक भूमि पर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार को भाजपा के जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे और नींव खोदकर पार्क का निर्माण शुरू करा दिया। दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम चांदपुर व पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और निर्माण करा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। कुछ देर में एसडीएम वीके मौर्य भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बात की। करीब दो घंटे तक चली बातचीत के बाद सभी पक्ष इस भूमि पर भारत माता का पार्क बनाने पर राजी हो गए। लिखित रूप से हुए समझौते में स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में उक्त जमीन किसी प्रकार के आवासीय व व्यावसायिक प्रयोग में नहीं लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed