फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police alert regarding Deepawali, checking campaign started

दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, चला चेकिंग अभियान

Sun, 23 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police alert regarding Deepawali, checking campaign started
बिजनौर में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते सीओ। - फोटो : BIJNOR
दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। दीपावली को लेकर पुलिस सुरक्षा इंतजामों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी क्रम में पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक वाहनों की चेकिंग करते हुए तलाशी ली। वहीं, जिला मुख्यालय पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर नजर बनाए रखी। बाजार में भी सुरक्षा के लिहाज से गश्त की गई।
शुक्रवार को एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर सीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में पैदल मार्च किया। बाजार में भीड़ के बीच संदिग्धों पर ढूंढा गया। शॉपिंग मॉल में पहुंचकर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग की। रोडवेज बस स्टैंड पर चेकिंग के वक्त बसों में रखे हुए सामान, बैग आदि की तलाशी ली गई। संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखी गई। बसों में सवार यात्रियों से भी यह जाना गया कि कहां से आ रहे हैं। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन

खरीदारों की भीड़ के चलते शहर की सिविल लाइन में वाहनों का दबाव बना हुआ है। ऐसे में यातायात पुलिस ने कारों की एंट्री बाजार की तरफ बंद कर दी। शक्ति चौक से बड़े वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया गया। ई-रिक्शा को भी सीमित संख्या में अंदर भेजा गया। साथ ही बाजार में पुलिस गश्त करती रही। जिला मुख्यालय के अलावा देहात में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के वक्त शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ और अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed