{"_id":"5c71944dbdec225567680d51","slug":"police-active-on-alert-for-fleeing-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन की चेतावनी पर पुलिस सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन की चेतावनी पर पुलिस सक्रिय
Sun, 24 Feb 2019 12:13 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घरों पर लिखा ‘ यह मकान बिकाऊ है’।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव के युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पलायन की चेतावनी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तहसील के गांव पुरुषोत्तमपुर निवासी ऋषिपाल का पुत्र रोहित कार से शुक्रवार सुबह घर से निकला था। गांव से कुछ दूरी पर सड़क पर मौजूद पड़ोसी गांव शाहपुरा के कुछ युवकों का रोहित से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुरुषोत्तमपुर के ग्रामीणों ने युवाओं को समझा बुझाकर उनके गांव भेज दिया।
आरोप है कि कुछ समय बाद शाहपुरा के कुछ ग्रामीणों ने पुरुषोत्तमपुर पर धावा बोल दिया। इस दौरान साहनपुर निवासी दो युवकों को हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुरुषोत्तमपुर के ग्रामीणों ने थाने में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने पर ग्रामीणों घर लौट आए। पंकज, संजय, ऋषिपाल, बाबू, बृजपाल, अमित, उर्मिला, रज्जो, सुनीता, कमला, छोटी ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर नाराजगी व्यक्त की। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव से पलायन करने की चेतावनी देते हुए कुछ घरों पर यह मकान बिकाऊ लिख दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ के निर्देश पर कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार ने गांव शाहपुरा निवासी लवी, पुखराज, भानू और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।