{"_id":"6596ff0715789e6ef6035174","slug":"pm-shri-will-learn-technology-mathematics-and-science-from-alphabet-knowledge-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-17028-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम श्री: अक्षर ज्ञान से सीखेंगे तकनीक, गणित और विज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम श्री: अक्षर ज्ञान से सीखेंगे तकनीक, गणित और विज्ञान
Fri, 05 Jan 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) योजना के तहत विद्यालयों में सामान्य शिक्षण के साथ ही विज्ञान, तकनीक, गणित और कौशल विकास की शिक्षा देने की मुहिम शुरू हो गई है। पहले चरण में जनपद के 11 स्कूल, कॉलेजों समेत यूपी 928 स्कूलों को इसमें शामिल किया गया है। इन विद्यालयों में नई शिक्षा नीति के तहत अभी 4600 छात्र-छात्राओं को अक्षर ज्ञान कराने से लेकर विज्ञान, गणित और तकनीक में माहिर किया जाएगा। इस योजना के तहत स्कूलों साइंस, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी।
पीएम श्री योजना का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ से शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण बिजनौर जिले के पीएम श्री योजना में चयनित कंपोजिट विद्यालय धर्मनगरी से देखा गया। अफसरों का कहना है कि इन स्कूलों में कौशल विकास योजना का समावेश रहेगा। ताकि इन स्कूलों से पढ़कर निकलने वाला छात्र हर क्षेत्र के काबिल रहे। बीएसए जयकरन यादव ने कहा कि स्कूलों के उत्कृष्ट शिक्षकों को आईआईटी, आईएमएस के प्रोफेसरों प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
-- लाइब्रेरी से लेकर विज्ञान प्रयोगाशाला, कंप्यूटर व गणित लैब होंगी विकसित
डीसी सलीम बेग ने बताया कि पीएम श्री योजना में चयनित स्कूल, कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पढ़ाई होगी। भविष्य को देखते हुए नई शिक्षा नीति के सिद्धांतों के अनुरूप गुणात्मक एवं समावेशी विकास किया जाएगा। इन स्कूलों, कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, विज्ञान लैब, छात्रों के लिए फर्नीचर, स्मार्ट क्लास, वाईफाई, खेलकूद आदि विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
- एक स्कूल में बनेंगी बाल वाटिका
पीएम श्री स्कूल योजना के तहत प्री स्कूल शिक्षा के लिए बाल वाटिका बनाई जाएगी। इसके लिए अलग से कक्ष होगा, जिसमें पेंटिंग भी बच्चों को प्रेरित करने वाली होगी। बाल वाटिका बजट अलग से निर्धारित है।
-योग और संस्कार को दिया जाएगा बढ़ावा
बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि इन स्कूलों में तकनीकी, कंप्यूटर, साइंस, गणित की शिक्षा के साथ छात्रों को प्रार्थना सभा में संस्कार सिखाए जाएंगे, वहीं दिन में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया जाएगा।
- इन विद्यालयों, कॉलेजों का हुआ चयन
- कंपोजिट विद्यालय मेवा नवादा, प्राथमिक विद्यालय जहांगीराबाद, कंपोजिट विद्यालय खानपुर खादर, कंपोजिट विद्यालयसराय इम्मा, कंपोजिट विद्यालय बुढ़ावाला, कंपोजिट विद्यालय धर्मनगरी, कंपोजिट विद्यालय सबलपुर बीतरा, कंपोजिट विद्यालय नारायण खेड़ी, कंपोजिट विद्यालय छजुपुरा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज शहपुर जमाल शामिल हैं।