फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pledged to maintain unity and integrity of the country

राष्ट्र की एकता के लिए एक साथ दौड़े

Thu, 31 Oct 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pledged to maintain unity and integrity of the country
देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का लिया संकल्प
विज्ञापन

बिजनौर। देश के प्रथम गृहमंत्री व उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर भाजपाइयों द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
भाजपाई प्रदर्शनी चौराहे पर एकत्र हुए। इस मौके पर सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे राष्ट्र को एक किया था। आज सभी भाजपाई उनकी याद में और राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए एकता दौड़ के माध्यम से जन जागरण कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि भाजपा ने सरदार पटेल की देश को किसी भी सूरत में न बंटने देने की विचारधारा को अपनाया है। सरदार पटेल ने ही कश्मीर को देश में मिलाने के लिए अभियान शुरू किया था। अगर वे न होते तो जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होता। कहा कि जम्मू कश्मीर व लद्दाख को भी सरदार पटेल की जयंती के दिन अलग राज्य घोषित किया जा रहा है। इससे कश्मीर से हमेशा के लिए आतंकवाद का भी खात्मा हो जाएगा। सरदार पटेल को इससे बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती है। सभी देशवासी आज प्रण लें कि वे भी सरदार पटेल की तरह हमेशा देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इसके बाद दौड़ शुरू की गई। भाजपाई दौड़ते हुए जजी चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां पर दौड़ संपन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, डा.नवनीत गर्ग, डा.बीरबल सिंह, नीरज शर्मा, अंकुर गौतम, रंजीत चौधरी, मुकुल तोमर, दीपक गर्ग मोनू, रचना पाल, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरदार पटेल को किया नमन
बिजनौर। सपा कार्यालय पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों को भारत में समाहित करके अपनी योग्यता का परिचय दिया था। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, मास्टर लईक, गजेंद्र देवल, कुतुबुद्दीन, डा.रहमान, जावेद राईन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed