फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Players honored on International Youth Day

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित हुए खिलाड़ी

Thu, 12 Aug 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Players honored on International Youth Day
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित हुए खिलाड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित खेल कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने की अपील की गई।

बृहस्पतिवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्ष शैल गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद रोटरी क्लब की थीम के अनुसार बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित खानपीन के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। यूपीसीए के जिला कोषाध्यक्ष एवं क्रिकेट कोच नागेंद्र कुमार सारस्वत ने विभिन्न खेलों में प्रयास करने वाले खिलाड़ियों से और अधिक मेहनत कर अपनी प्रतिभा दिखाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, इस बात का सभी खिलाड़ी ध्यान रखें। इस दौरान डॉ. एके अग्रवाल, सुमन चौधरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, नागेंद्र कुमार सारस्वत आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रमेश गोयल, रजनीश अग्रवाल, निकुंज, डॉ. अशोक चौधरी, राकेश गुलाटी, अरुणा मित्तल, प्रीति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed