फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pit on the road, pothole free report sent to PMO

सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, पीएमओ को भेज दी गड्ढा मुक्त की रिपोर्ट

Thu, 12 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pit on the road, pothole free report sent to PMO
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर खस्ताहाल मार्ग से गुजरता वाहन। - फोटो : NAZIBABAD
सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, पीएमओ को भेज दी गड्ढा मुक्त की रिपोर्ट
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। मेरठ-पौड़ी हाईवे गड्ढों में तब्दील होने के बावजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने पीएमओ कार्यालय को मार्ग गड्ढामुक्त कर दिए जाने की सूचना देकर गुमराह किया। क्षेत्रवासियों ने कई दुर्घटनाएं होने और बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल हाईवे को गड्ढामुक्त किए जाने की मांग उठाई है।
मेरठ-पौड़ी हाईवे 119 नजीबाबाद तहसील से होकर गुजरता है। बिजनौर से नजीबाबाद के बीच करीब 34 किमी और नजीबाबाद से कोटद्वार उत्तराखंड तक करीब 25 किमी हाईवे मार्ग है। छह माह से हाईवे गड्ढों में तब्दील होने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एनएचएआई की उदासीनता से जगह-जगह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इसे लेकर आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने क्षेत्र से गुजरने वाले मेरठ-पौड़ी हाईवे के संबंध में पीएमओ कार्यालय दिल्ली को शिकायत भेजी थी। इस संबंध में हाईवे अथॉरिटी के जीएम ने तीन अगस्त 2021 को पीएमओ कार्यालय और शिकायतकर्ता को मार्ग गड्ढामुक्त कर दिए जाने की लिखित सूचना भेजी थी। सूचना से शिकायतकर्ता असमंजस में पड़ गए। उन्होंने सरकार को गुमराह करने वाली विभाग की करतूत से पीएमओ कार्यालय को अवगत कराया है।
विज्ञापन

हाईवे पर यात्रा करना खतरे से खाली नहीं
नजीबाबाद से कोटद्वार उत्तराखंड तक हाईवे बेहद खस्ताहाल है, जिसके चलते यात्रियों को खतरनाक ढंग से कष्ट भरी यात्रा के लिए विवश होना पड़ रहा है। मोरध्वज मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र रावत और समाजसेवी रेणु कोटनाला का कहना है कि बड़िया से कोटद्वार तक हाईवे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढों में बरसात का पानी भरने से वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बड़िया-मथुरापुर मोर सहित क्षेत्र के कई गांवों से जुड़े हाईवे को क्षेत्रवासियों ने तत्काल गड्ढामुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र हाईवे होगा गड्ढामुक्त
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया मेरठ के जीएम डीके चतुर्वेदी ने बताया कि मार्ग को तत्काल गड्ढामुक्त कराया जा रहा है। वर्षा के मौसम के चलते हाईवे को गड्ढामुक्त कराने में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed