फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pilgrims hit the car in a car

तीर्थयात्रियों की कार में ट्रक ने टक्कर मारी

Fri, 09 Jun 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 09 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ में गांव रायपुरी बॉर्डर के पास अनियंत्रित ट्रक ने तीर्थयात्रियों की कार में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में सात तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर (कोटपुतली) निवासी मुकेश ने बताया कि पिछले कई वर्षों से तीर्थयात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करना जाता है। इस बार वह नैनीताल भी तीर्थयात्रियों को लेकर गया था। बुधवार को वह हरिद्वार से नैनीताल जा रहे थे। देर होने के कारण वह रात को रायपुरी बॉर्डर स्थित सिंधू ढाबे पर आराम के लिए रुक गए।
विज्ञापन

सुबह जब वह कार में बैठकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए तो हाइवे पर कार आते ही सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार में सवार चालक वसी अहमद सहित मुकेश, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, सुंदरलाल, प्रमोद कुमार, दुलीचंद आदि तीर्थयात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को राहगीरों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया गया। पीएचसी से गंभीर घायल मुकेश, सुंदरलाल को गंभीर हालत के चलते हॉयर सेंटर रेफर किया है। आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed