{"_id":"57daf4784f1c1b3c3dd4857e","slug":"petrolpump-kiosk-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलपंप पर गुमटी में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलपंप पर गुमटी में आग लगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में पेट्रोल पंप पर गुमटी में लगी भीषण आग को बुझाता एक व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में पेट्रोल पंप पर गुमटी में रखे मोबिल ऑयल में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में लगभग एक घंटा बाद आग पर काबू पाया जा सका। पेट्रोल पंप और कुछ फासले पर स्थित ऑयल डिपो होने के कारण आग बुझने तक प्रशासन और क्षेत्रवासी परेशान रहे।
जलालाबाद मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर के निकट स्थित पेट्रोल पंप की गुमटी में रखे मोबिल ऑयल और तेल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे लगी आग ने जनरेटर को भी अपनी चपेट में ले लिया। पेट्रोल पंप के टैंक के नजदीक गुमटी में रखे तेल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। एसडीएम राशिद अली खां, तहसीलदार भान सिंह, थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंच गए।
पेट्रोल पंप मालिक राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। फ्लाईओवर निर्माण के चलते रास्ते अवरुद्ध होने के कारण अग्निशमन दल को घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग पौन घंटे का समय लगा। अग्निशमन कर्मचारियों ने गुमटी में रखे तेल में लगी आग को काबू में किया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से नगीना व बिजनौर के अग्निशमन दल को भी बुलाया, लेकिन उनके आने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। पेट्रोल पंप परिसर की गुमटी में लगी आग से पेट्रोल पंप मालिक, क्षेत्रवासियों की सांसें आग पर काबू पाए जाने तक थमी रहीं।
विज्ञापन
उधर, पेट्रोल पंप के निकट स्थित रेलवे लाइन पर ऑयल वैगन खड़े होने तथा पास में ही ऑयल डिपो होने से डिपो के सुरक्षा दस्ते ने पानी की बौछार से ऑयल वैगनों और डिपो क्षेत्र को सुरक्षित रखा। अग्निकांड की सूचना मिलने पर सीकेआई (चंद्रा कत्था इंडस्ट्री) के एमडी राकेश अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, देवदत्त सहित कई उद्योगपति मौके पर पहुंच गए।