फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Petrolpump kiosk on fire

पेट्रोलपंप पर गुमटी में आग लगी

Fri, 16 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 16 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Petrolpump kiosk on fire
नजीबाबाद में पेट्रोल पंप पर गुमटी में लगी भीषण आग को बुझाता एक व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद  में पेट्रोल पंप पर गुमटी में रखे मोबिल ऑयल में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में लगभग एक घंटा बाद आग पर काबू पाया जा सका। पेट्रोल पंप और कुछ फासले पर स्थित ऑयल डिपो होने के कारण आग बुझने तक प्रशासन और क्षेत्रवासी परेशान रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर के निकट स्थित पेट्रोल पंप की गुमटी में रखे मोबिल ऑयल और तेल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे लगी आग ने जनरेटर को भी अपनी चपेट में ले लिया। पेट्रोल पंप के टैंक के नजदीक गुमटी में रखे तेल में  भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। एसडीएम राशिद अली खां, तहसीलदार भान सिंह, थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। फ्लाईओवर निर्माण के चलते रास्ते अवरुद्ध होने के कारण अग्निशमन दल को घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग पौन घंटे का समय         लगा। अग्निशमन कर्मचारियों ने गुमटी में रखे तेल में लगी आग को काबू में किया। प्रशासन ने सुरक्षा  की दृष्टि से नगीना व बिजनौर           के अग्निशमन दल को भी बुलाया, लेकिन उनके आने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। पेट्रोल पंप परिसर की गुमटी में लगी आग से पेट्रोल पंप मालिक, क्षेत्रवासियों की सांसें आग पर काबू पाए जाने तक थमी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, पेट्रोल पंप के निकट स्थित रेलवे लाइन पर ऑयल वैगन खड़े होने तथा पास में ही ऑयल डिपो होने से डिपो के सुरक्षा दस्ते ने पानी की बौछार से ऑयल वैगनों और डिपो क्षेत्र को सुरक्षित रखा। अग्निकांड की सूचना मिलने पर सीकेआई (चंद्रा कत्था इंडस्ट्री) के एमडी राकेश अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, देवदत्त सहित कई उद्योगपति मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed