फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Petrol in the district was Rs 101.74 a liter

जिले में 101.74 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल

Thu, 14 Oct 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Petrol in the district was Rs 101.74 a liter
जिले में 101.74 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में पेट्रोल के दाम 101.74 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। इस साल की शुरुआत में ही दाम 80 रुपये प्रति लीटर के आसपास थे। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से लोगों की हालत खस्ता नजर आ रही है। लोगों से जब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर बात हुई तो अधिकांश लोग इसका असर अन्य वस्तुओं, कारोबार पर पड़ने की बात कहते नजर आए।
नई बस्ती निवासी मुकेश सिन्हा के अनुसार कोरोना की वजह से कारोबार पहले से ठप पड़े हैं। सरकार लगातार पेट्रोल के दामों में इजाफा करती जा रही है। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने से सभी तरह की महंगाई बढ़ जाएगी। सरकार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में कमी करनी चाहिए। किसान रूपेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार ने गन्ने के दाम चार साल बाद बढ़ाए हैं और पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ते जा रहे हैं। किसानों को पेट्रोलियम पदार्थों पर सब्सिडी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

कारी इकराम के अनुसार महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और जनता के पास काम नहीं है। सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए ही काम कर रही है। आशीष चौधरी के अनुसार आम जनता को राहत देने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। वाहनों से सफर करना लगातार महंगा होता जा रहा है। परिवार के बच्चों को पढ़ने के लिए वाहन दिलाने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है। यही हालात रहे तो लोग वाहन चलाना बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed