फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Person murdered in land dispute

जमीन के विवाद में हुई व्यक्ति की हत्या

Sat, 27 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Person murdered in land dispute
जमीन के विवाद में हुई व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन

चांदपुर। गांव किरतपुर में एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप अपने तहेरे भाई पर लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी है।
थाना चांदपुर के गांव किरतपुर निवासी सुरेश कुमार रोडवेज वर्कशाप में सहायक मैकेनिक का काम करते थे। शुक्रवार रात घर पहुंचने पर उन पर हुए हमला से उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र हर्षित कुमार ने अपने तहेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। हर्षित ने आरोप लगाया कि उनके हिस्से में आए पुराने मकान पर उनके तहेरे भाई से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को उसके पिता ड्यूटी से आए तो मोहनपाल विवादित मकान को तोड़ रहा था। मना करने पर आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उसके पिता बेहोश हो गए। पिता को पहले अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हर्षित कुमार ने मोहनपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फांसी लगाकर आत्महत्या
चांदपुर। गांव हिरनाखेड़ी निवासी मोहसिन (55 वर्ष) ने मकान की छत के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव कुंडे से लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed