फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Person dies of current

करंट से व्यक्ति की मौत

Thu, 25 Feb 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Person dies of current
करंट से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव बाटपुरा में भवन निर्माण के दौरान एक सरिया हाईटेंशन लाइन से टकरा जाने से एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
गांव बाटपुरा निवासी हुकुम सिंह (45) के यहां कई दिन से भवन निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे उसके भवन पर लेंटर डालने की तैयारियां चल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार निर्माणाधीन मकान के नजदीक ही विद्युत हाईटेंशन लाइन है। गृह स्वामी अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर खड़ा होकर नीचे से ऊपर की ओर सरिया खींच रहा था। इसी दौरान सरिया अनियंत्रित होकर विद्युत हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिसमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी। हुकुम सिंह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। मजदूरों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना फोन पर कूकड़ा बिजली घर पर तैनात कर्मचारियों को दी और आपूर्ति बंद कराई। परिजन गंभीर अवस्था में हुकुम सिंह को उपचार के लिए बिजनौर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने एचटी लाइन आबादी क्षेत्र से अन्यत्र स्थान पर हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed