{"_id":"5e1622808ebc3e880833a32e","slug":"performance-of-national-farmers-workers-organization-bijnor-news-mrt4628039149","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का प्रदर्शन
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का प्रदर्शन
नहटौर। ग्रामीण भारत बंद के अंतर्गत राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांगन के पुल पर गन्ने से लदे ट्रकों को रोककर प्रदर्शन किया। बंद के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में गन्ना क्रय केन्द्रों पर तौल नहीं हो पाई।
विभिन्न मांगों के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान बुधवार को गन्ना क्रय केन्द्रों पर लेकर नहीं गए। संगठन के पदाधिकारियों ने गन्ने से भरकर धामपुर शुगर मिल और बिलाई मिल जा रहे ट्रकों को रास्ते में रोक दिया। उन्होंने फसल हमारी भाव तुम्हारा नहीं चलेगा आदि नारे लगाए। धामपुर रोड पर गांगन के पुल पर आयोजित प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने सरकार पर किसान उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण भारत बंद सफल रहा। इस अवसर पर संजीव कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष आत्माराम सिंह, ब्रजपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, सुरेश पाल दरोगा, अजयपाल सिंह, संजीव कुमार नरगदी, घसीटा सिंह, शहीद अहमद, डालचंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, किरनपाल सिंह, बलराम सिंह आदि किसान मौजूद रहे।