फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People started sweating due to the scorching heat of the day

Bijnor News: दिन में निकली तेज धूप से छूटे लोगों के पसीने

Thu, 02 May 2024 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
People started sweating due to the scorching heat of the day
-तापमान में रोजाना हो रहा है उतार-चढ़ाव
विज्ञापन

-34.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा
-15.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में रोजाना तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप निकली। जिससे लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग अगले एक सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जता रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


बृहस्पतिवार को सुबह ही तेज धूप निकल आई थी। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव का तेज भी बढ़ता गया। वहीं 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। गर्म हवा चलने से लोगों का हाल बेहाल रहा। बाइक, स्कूटी पर लोगों को गर्मी से खूब सताया। दोपहर में गर्मी अधिक होने से लोग घरों से कम बाहर निकले। शाम के समय धूप हल्की होने पर लोग घरों से बाहर गए। वहीं धूप से बचने के लिए लोगों ने चेहरे को कपड़े से ढका। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अगले एक सप्ताह में तापमान बढ़ने की संभावना है। अभी लोगों को गर्मी सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed