फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People of the district are distressed due to truck drivers' strike.

Bijnor News: ट्रक चालकों की हड़ताल से बेहाल जिले का जनमानस

Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
People of the district are distressed due to truck drivers' strike.
बिजनौर में चालकों की हड़ताल के दौरान सिविल लाइन में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़।
बिजनौर । ट्रक चालकों की हड़ताल से जनमानस ही नहीं जनपद में यातायात, उद्योग, खेती और बाजार प्रभावित होने लगा है। हड़ताल के दूसरे मंगलवार चालकों ने नजीबाबाद में मंडी के सामने करीब ढाई घंटे जाम लगाए रखा। रोडवेज बसों का संचालन धीमी हुआ और यात्री भी घरों से बाहर कम निकलें। जिले से महानगरों की ओर जाने वाली गाड़ियों को मीरापुर व नूरपुर में रोका गया। परंतु फिर छोड़ दिया गया। बसों का संचालन देरी से हुआ। हालांकि देर रात हड़ताल खत्म होने की सूचना पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हड़ताल पर गए बसों के चालकों को परिवहन निगम के अफसरों ने मनाकर बसों का संचालन शुरू कराया। करीब आठ बजे से बसें चलने लगी। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने स्वयं स्टेशन पर पहुंचकर थमी बसों का संचालन कराया। हड़ताल की वजह से यात्री पर कम निकले। इससे रोडवेज बसों का कारोबार प्रभावित हुआ। यात्रियों की आवक भी कम रही। मुरादाबाद से स्योहरा आए यात्री प्रवीण ने बताया कि काफी देर बाद उन्हें बस मिली और बस में यात्रियों की संख्या कम थी और रास्ते में भी बसों का संचालन कम दिखाई दिया।
विज्ञापन



- नजीबाबाद में ढाई घंटे तक रखा चक्का जाम, किया प्रदर्शन

नजीबाबाद। सरकार द्वारा बनाए गए नए मोटर कानून से नाराज बस चालकों की हड़ताल का असर जन मानस पर पूरी तरह पड़ने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि हड़ताल की वजह से समान आना-जाना बंद है। इसका असर बाजार पर दिखाई देने लगा। पेट्रोल पंप ड्राई की स्थिति में पहुंचने की कगार पर है। क्षेत्रों के पंपोें पर आईओसी और भारत पेट्रोलियम डिपो से पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई दी जाती है। हड़ताल के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की डिपो से निकासी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नजीबाबाद पब्लिक कैरियर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी एड.,मंत्री मुस्तकीम अहमद के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टरों का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार कमलेश कुमार से मिला। एसोसिएशन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में सरदार रक्षपाल सिंह, हिमांशु राजपूत, शहजाद, रईस अहमद, सुल्तान अहमद, कुलदीप कुमार आदि ट्रांसपोर्टर शामिल रहे।


बैंकों के लेन-देन पर भी हड़ताल का असर

नजीबाबाद। वाहनों चालकों की हड़ताल का बैंकों के लेनदेन पर भी असर पड़ता दिखाई दे रहा है। पीएनबी जलालाबाद शाखा के प्रबंधक पीयूष कुमार ने बताया कि वाहन चालकों की हड़ताल से बैंकों में कैश नहीं पहुंच रहा है। कई बैंकों को ग्राहकों से आने वाली नगदी से ही लेन-देन पर निर्भर होना पड़ रहा है।

दो मिल नोकेन बाकी ने घटाई पेराई क्षमता
बिजनौर। गन्ना क्रय केंद्रों से चीनी मिलों को ट्रकों से आपूर्ति होती है। चालकों की हड़ताल के चलते क्रय केंद्रों से गन्ने का उठान नहीं हुआ। इस कारण जिले सभी चीनी मिलों में से दो मील सुबह के समय नोकेन रही। बाकी चीनी मिलों नोकेन की स्थिति से बचाने को पेराई क्षमता कम कर दी। बुंदकी की और बिलाई मिल नोकेन हो गई। चीनी मिल अधिकारियों का कहना है कि रात में और कल दिन में आपूर्ति कम होने से उन्होंने अपनी करीब 40 प्रतिशत पेराई क्षमता काम कर दी है। ट्रक चालक गन्ना की ढुलाई कराई गई।
लंबे मार्गों पर कम हुआ बसों का संचालन
चांदपुर डिपो रोडवेज बस स्टैंड इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए मंगलवार को बसों का संचालन स्थानीय स्तर पर शुरू कर दिया। बसों का संचालन अभी लम्बे मार्गों के लिए बहुत कम हुआ। बिजनौर, धामपुर, गजरौला आदि स्थानों के लिए ही बसों का संचालन धीमी गति से शुरू हुआ। संचालन से यात्री रहे हलकान
अफजलगढ़/रेहड़। मंगलवार को भी नगर व क्षेत्र में प्राइवेट बसों टैक्सी व टैम्पू आदि सहित रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। इससे यात्री अपने गंतव्यों को जाने की तलाश में इधर उधर वाहनों को ढूंढते नजर आए।यात्रियो की बस स्टैंड पर भारी भीड़ लगी रही। यात्री ई-रिक्सा व कुछ अन्य दोपहिया वाहनों का सहारा लेते हुए अपने गंतव्य पहुंचे। रेहड़ व अफजलगढ़ क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। पंप मैनेजर सतेंद्र सिंह ने बताया की उनके पास एक सप्ताह के लिए प्रयाप्त तेल है।
जिले में महंगे हुए आलू और टमाटर
बिजनौर। चालकों की हड़ताल का असर सब्जियों पर भी जर आया। जहां गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की कमी होने लगी, वहीं आलू, टमाटर के दाम भी बढ़ रहे हैं। बिजनौर, नगीना, धामपुर, नजीबाबाद में सब्जियों के दाम में इजाफा नगर आया। उधर
धामपुर में नहटौर मार्ग स्थित नवीन किसान सब्जी एवं फल मण्डी के अध्यक्ष आढ़ती खुशीराम सैनी ने बताया कि धामपुर में अमरोहा, धनौरा, बरेली, मेरठ, दिल्ली, नासिक समेत कई बाहरी शहरों से सब्जी आती है। यहां से शेरकोट, अफजलगढ़, नहटौर सहित देहात के इलाकों में सब्जी जाती है। दो दिनों से मण्डी में कोई बड़ा वाहन सामान लेकर नहीं पहुंचा। जिससे सब्जी का टोटा पड़ने लगा है।

तेल भरवाने के लिए उमड़ी भीड़, 20 पेट्रोल पंप हुए खाली
- पेट्रोल पंपों पर बाइक, कार और ट्रैक्टरों में तेल डलवाने के लिए लगी रही कतारें

- पिछले दो दिनों से पेट्रोल पंपों पर नहीं पहुंच रही तेल की आपूर्ति
- नजीबाबाद डिपो से पेट्रोल पंप तक तेल की आपूर्ति करने वाले 250 टैंकरों के थम चुके हैं पहिए

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर।
चालकों की हड़ताल और चक्का जाम का असर अब तेल की आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। तेल टैंकरों के पहिए थम जाने की वजह से पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में तेल खत्म होने की आशंका से पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। नतीजन जिले के करीब 20 पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक की खत्म हो गया।

जिलेभर में करीब 200 पेट्रोल पंप हैं। मंगलवार की दोपहर से पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए बाइक, कार और ट्रैक्टर आदि की भीड़ उमड़ने लगी। देखते ही देखते लंबी कतारें लग गई। भीड़ में शामिल लोग अधिक से अधिक मात्रा में अपने वाहनों में तेल भरवाते नजर आए। बिजनौर तहसील क्षेत्र में करीब दस पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया। नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर, नगीना में कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया। कई जगह पेट्रोल पंप पर पुलिस तैनात करनी पड़ी। कई जगह हंगामा भी हो गया।


250 टैंकरों के नहीं घूम रहे पहिए

नजीबाबाद ऑयल डिपो से करीब 250 टैंकर तेल की आपूर्ति पेट्रोल पंपों तक करते हैं। बताया गया कि एक जनवरी से इन टैंकरों के चालक हड़ताल पर हैं। जिसके चलते दो दिनों से पेट्रोल पंपों तक तेल का स्टॉक नहीं पहुंच रहा है। उधर आपूर्ति बाधित होने और बिक्री अधिक होने से पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की नौबत आई।



चक्का जाम में शामिल हैं तीन हजार ट्रक : नीरज तुली
ट्रक यूनियन के अध्यक्ष नीरज तुली ने बताया कि जिले में करीब चार हजार ट्रक है। जिनमें अस्सी फीसदी यानि करीब तीन हजार ट्रक हड़ताल के चलते खड़े हैं। जिन ट्रकों का कहीं अनुबंध है, वे ही चल रहे हैं। उधर चालक ही दूसरे चालकों को रोकते हुए हड़ताल कर रहे हैं।


दो दिनों से नहीं आ रहा पंपों पर तेल : रूचिन अग्रवाल

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष रुचिन अग्रवाल ने बताया कि चालकों की हड़ताल की वजह से टैंकर भी नहीं चल रहे हैं। एक जनवरी से पेट्रोल पंपों पर तेल लेकर टैंकर नहीं पहुंच रहे हैं। उधर अचानक पंपों पर तेल लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। करीब 20 पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया है।

बिजनौर में चालकों की हड़ताल के दौरान सिविल लाइन में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़।

बिजनौर में चालकों की हड़ताल के दौरान सिविल लाइन में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़।

बिजनौर में चालकों की हड़ताल के दौरान सिविल लाइन में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़।

बिजनौर में चालकों की हड़ताल के दौरान सिविल लाइन में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed