{"_id":"5ed13fb18ebc3e90a55e566d","slug":"people-kept-roaming-in-the-market-even-in-rain-bijnor-news-mrt4839429194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी बाजार में घूमते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी बाजार में घूमते रहे लोग
विज्ञापन
बारिश में भी बाजार में घूमते रहे लोग
बिजनौर। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन खत्म होता जा रहा है। लोग शुक्रवार को बारिश में भी घरों में नहीं रुके और बाजार में घूमते रहे। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की।
बाजार खुलने के बाद लोगों की भीड़ लगातार बाजार में आ रही है। शुक्रवार दोपहर में बूंदाबांदी होती रही। इसके बावजूद लोग घरों में नहीं बैठे और बाजार में घूमते रहे। बाजार में इतनी भीड़ रही कि सोशल डिस्टेंसिंग की ओर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। बूंदाबांदी रुकने पर और ज्यादा भीड़ बाजार में आई। इतनी भीड़ तब आ रही है जब बाजार में आधी दुकान बंद हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है।
शुक्रवार को टीएसआई संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।