फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People in Pulwama's terror incident boil in

पुलवामा की आतंकी घटना पर लोगों में उबाल

Sun, 17 Feb 2019 12:15 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 17 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
People in Pulwama's terror incident boil in
भागूवाला में जुलूस निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में  शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर सरकार से आतंक के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की। जिला प्रमुख आरके आर्य, रविप्रकाश, चमनपाल, यशोवर्धन, विपिन प्रजापति, विनोद चौहान, रामपाल सिंह, राहुल सैनी, नीरज कुमार, थम्मन सैनी, जितेंद्र दक्ष रहे।
विज्ञापन

वैश्य समाज प्रकोष्ठ की महिलाओं ने भगत सिंह चौक पर कैंडल निकाला। गायत्री मंत्र का जाप कर शहीद सैनिकों का श्रद्धांजलि दी। मोनिका गुप्ता, डा. प्रीति विश्नोई, डा. प्रियंका ग्रोवर, रजनी अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, मीना अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, अनुपमा गोयल, पूनम अग्रवाल, नीना बंसल, सीमा सिंघल रही।
विज्ञापन

 ग्राम मोहडा के जूनियर हाई स्कूल में प्रधान सुभाषचंद्र राणा, गंभीर सिंह, नत्थू सिंह, कृष्ण कुमार, दीपा शर्मा, आशा सिंह डा. आरके सिंह ने शहीदों को  श्रद्धांजलि दी। सारंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों की ओर से नगर में कैंडल मार्च निकाल कर अमर शहीदों   को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  एमडी डा. सारंगा देश असीम, जूही शर्मा, मंजू पांडेय, अराधना कौशिक, उपमा, आयुषी सारंगा, किरन सैनी, मीनाक्षी, दिनेश कुमार, पिंकी चौहान आिद   शामिल रहीं। सर्व ब्राह्मण महासभा पे कैंडल मार्च निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से पाकिस्तान के पुतले को आग के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लघु उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जवानों की शहादत पर दुख जताते हुए पाकिस्तान का  पुतला फूंका।

पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
कालागढ़/ अफजलगढ़/ कासमपुरगढ़ी में  पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में शहीद सैनिकों के लिए पुलिस ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कालागढ़ थाने में थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने शोक संदेश पढ़ा। आतंकी हमले की निंदा करते हुए सैनिकों की शहादत होने पर उन्हें मौन धारण कर श्रृद्धांजलि दी गई। घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना हुई। वहीं, नागरिकों ने मौन धारण कर श्रृद्धांजलि दी। नागरिकों पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति मलकीत सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणजीत कौर, इस्लामनगर की प्रधान राखी काला, प्रधान पति विनोद काला, पूर्व प्रधान मदन सिंह राणा, प्रधान मीरापुर मोदीवाला अय्यूब अंसारी आदि ने घटना की निंदा की। उधर, कासमपुरगढ़ी में कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं, अफजलगढ़ में शुक्रवार देर शाम महिलाओं ने होली चौक पर एकत्रित हुई। इस दौरान आतंकवादी हमले की निंदा की कैंडल मार्च निकाला। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, नगर पालिका चेयरपर्सन कैंप कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन हुआ। वहीं, शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।  केडीबीएल स्कूल में भी सभा का आयोजन किया गया। उधर, कासमपुरगढ़ी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। खुशदीप, सचिन, अनुपम, सुंदर, बलजीत, शुभम, विकास, पवन, मुकेश, पिंकी रहे।

कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
चांदपुर में  संयुक्त व्यापारी मंडल के तत्वावधान में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी गई। कैंडल मार्च निकाला गया। सुधीर अग्रवाल, अशोक कुमार नेताजी, अमित गोयल, विपुल तायल, राकेश गुप्ता, प्रेम बस्सी, अमित अग्रवाल, राजेंद्र त्यागी, चैरी, नवदीप अग्रवाल, आशु गोयल, निखिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल मौजूद रहे।  
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर में प्रधानाचार्य कौशल आर्य, प्रबंधक नरेंद्र तोमर, चमन  प्रकाश, मदन पाल सिंह, जेपी पब्लिक स्कूल चांदपुर में प्रधानाचार्य विकास त्यागी, प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता, चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता, विकास गुप्ता, विश्वास गुप्ता, राम स्वरूप महाविद्यालय लाडनपुर बास्टा में प्रबंधक नैन सिंह पाल, प्रधानाचार्य देवेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, नैन सिंह, सौरव कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, सुमित अग्रवाल, रुचिपाल, धर्मवीर सिंह, पुनीत कुमार ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आलोक यादव को दिया। आतंकियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। कृष्णवीर फौजी जिलाध्यक्ष अहिप, शोभित शर्मा जिलामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, स्वाति चौहान प्रांत अध्यक्षा ओजस्विनी परिषद, प्रशांत चौधरी, गिरीश शहर्मा, नेपाल सिंह, अमित शर्मा, मनोज त्यागी, पुष्पराज सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।  अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष जकी उल नासिर, डा. कमल सिंह जाटव, रामपाल सिंह चंदेल गुर्जर, टीकाराम गुर्जर, फूल सिंह सैनी, हारून मंसूरी, इदरीश मंसूरी, रामअवतार जाटव, सलीम अहमद, राजकुमार त्यागी, धर्मपाल सिंह गुर्जर, रामनिवास हरसाना, तेजपाल सिंह गुर्जर, समय सिंह, हरपाल सिंह, युसुफ शेख, आरिफ मलिक, नईमुद्दीन शेख, जुल्फकार अहमद, शाहीन परवीन, साबरा बानो, शाहजहां, लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नरेश कुमार, दुष्यंत यादव, महीपाल सिंह, वेदपाल सिंह, राकेश चंद्र अग्रवाल, सुपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह यादव, विनीत त्यागी, यश कुमार, यशवीर तोमर आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मोमबत्ती जलाकर किया नमन
स्योहारा। युवा एकता सोसायटी ने थाने में कैंडल लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। गांव अलाद्दीनपुर के निवासियों ने जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। आम नागरिकों की ओर से डा.एचएस कालरा के नर्सिंग होम पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को कैंडल मार्च द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पालिका चेयरमैन अख्तर जलील, फहीम उर रहमान, शाही इमाम, मौलाना मोहम्मद क़ामिल अंसारी, डा.एचएस कालरा, समाजसेवी डा.मनोज वर्मा, डा.विनीत देवरा, डा.रिसालतउल्ला खां, नगर पालिका चेयरमैन पुत्र इमरान अख्तर, असजद चौधरी, नजीब उल हसन आदि शामिल रहे।


दीवार पर संदेश लिखकर दी श्रद्धांजलि
बरुकी में ग्राम पमड़ावली निवासी सोनू प्रजापति ने ग्राम शादीपुर में वॉल पेंटिंग कर हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दीवार पर संदेश लिखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीणों ने शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान सोनू प्रजापति, अरुण कुमार, गौरव प्रजापति, विनीत मौर्य, नितिन मौर्य, दीपक मौर्य, नितिन कुमार, कोमल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed